पटियाला 8 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब में बाढ़ के कारण की गई छुट्टियों के बाद स्कूल फिर खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही पटियाला जिले के नाभा के गांव दुलड्डी में बच्चों तो स्कूल ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुलड्डी गांव के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे बने सेम नाले में पलट गई।
यह बस आसपास के कई गावों के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि सामने से अचानक एक गाड़ी आ गई। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण बस नाले में गिर गई। बस में सवार बच्चों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद शीशा तोड़कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बच्चों की मदद की।
हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी छीटांवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
A tragic accident on the first day of school reopening, a school bus full of children fell into a drain
