You are currently viewing पंजाब में सर्दी के कारण बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

पंजाब में सर्दी के कारण बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

7 जनवरी (रमेश कुमार) पंजाब में सर्दी की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसम को देखते हुए सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसे लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।

Punjab school holidays extended due to winter, Education Minister announces

Leave a Reply