You are currently viewing दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर कैंट द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भव्य योग शिविर का आयोजन

दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर कैंट द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भव्य योग शिविर का आयोजन

जालंधर 24 जून (रमेश कुमार) दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर कैंट द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया जिसके भीतर योगाचार्य स्वामी अश्वनीआनंद जी जो की गुरुदेव की आशुतोष महाराज जी के शिष्य हैं उन्होंने योग की महानता प्राणायाम की महानता और योग के द्वारा किस प्रकार स्वस्थ जीवन जी सकते हैं उसके बारे में बताया कई आसनों के बारे में बताया कौन सा आसन किस बीमारी के लिए लाभप्रद है यह बताया इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सूर्य नमस्कार की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।और कैंट बोर्ड बॉयज सेकेंडरी स्कूल के बालकों ने बहुत बढ़िया ढंग से योग की अलग-अलग मुद्राओं का प्रस्तुतीकरण किया जिससे माहौल और भी सुंदर बन गया। जालंधर कैंट के सी. ई. ओ. ओमपाल सिंह जी ने नूरमहल से आए स्वामी अश्वनी आनंद जी को, स्वामी सज्जनानन्द जी को जालंधर शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती जी साध्वी रीना भारती जी को सम्मानित किया। साथ में ममता डिफेंस एस्टेट ऑफिसर, महेश गुप्ता सीमा रानी इन सभी ने सम्मानित किया और तुलसी के पौधे भी बांटे गए। इस दौरान यह कार्यक्रम बहुत ही बढ़िया ढंग से संपन्न हुआ और इन सारी व्यवस्थाओं को लेकर स्वामी सजनानंद जी ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Grand Yoga Camp Organized by Divya Jyoti Jagrati Sansthan to Mark International Yoga Day

Leave a Reply