फ्रंट लाइन (रमेश नवदीप) पंजाब के जालंधर में कांग्रेस की बत्ती गुल हो गई है। दरअसल, सत्ता में रहते कभी बिजली का बिल न चुकाने पर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने जालंधर स्थित कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद पीएसपीसीएल की यह बड़ी कार्रवाई है। कांग्रेस भवन में शहर और देहात कांग्रेस के दफ्तर हैं। दोनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बकाया है।
कांग्रेस भवन में दो मीटर लगे हैं, जिसमें से एक काट दिया गया। यह कार्रवाई पावरकॉम ने मंगलवार दोपहर बाद की। कांग्रेस भवन में बिजली के दो कनेक्शन हैं। एक कनेक्शन शहर यूनिट का है और दूसरा कनेक्शन देहात यूनिट का है। पावरकॉम कई महीनों से डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहा है।
Congress’s light went off in Jalandhar: Electricity department cut the connection, the bill of three and a half lakh rupees is outstanding