जालंधर 26 मई (रमेश कुमार) आम नागरिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन ने गन्ने का रस, गोलगप्पे तथा बर्फ की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है। सेनेटरी ब्रांच और टैक्स ब्रांच ने इस बाबत रेहड़ी वालों व दुकानदारों को चेतावनी दे दी है। वहीं कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने बताया कि फ्रूट जूस, लस्सी तथा अन्य खाने पीने वाली वस्तुओं में बर्फ का प्रयोग किया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही घातक है। वहीं बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में अन्य राज्य से आने वाले पनीर में भी बर्फ का प्रयोग किया जाता है।
These things have been banned in Jalandhar Cantt, strict orders have been issued