You are currently viewing जिमखाना लेडीज क्लब के सदस्यों ने किए दिव्य ज्योति आश्रम नूरमहल के दर्शन

जिमखाना लेडीज क्लब के सदस्यों ने किए दिव्य ज्योति आश्रम नूरमहल के दर्शन

जालंधर 19 फ़रवरी (रमेश कुमार) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम के दर्शन हेतु गत दिवस जिमखाना लेडीज़ क्लब के सभी सदस्य जिनमें सैक्रेटरी सुरुचि कक्कड़, ज्वाइंट सैक्रेटरी मनिंदर धीमान, एंटरटेनमैंट सैक्रेटरी नीना चौहान, ज्वाइंट एंटरटेनमेंट सैक्रेटरी वंदना दलाल, फूड सैक्रेटरी ललिता गुप्ता और कार्यकारिणी मैंबर्स अंशु चोपड़ा व सांवरी ढंड सहित क्लब मेंबर्स पहुंचे।

साध्वी पल्लवी भारती जी ने पूरे ट्रिप की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले उन्होंने संस्थान की भव्य ईमारत दिव्य दर्शन भवन में उन्होंने सबसे पहले आगमन किया। इसी के साथ उन्होंने दिव्य सरोवर की 3डी मॉडल द्वारा वहां की पूरी जानकारी प्राप्त की, जिस सरोवर का 26 फ़रवरी को शुभारंभ होने जा रहा है।
इसके बाद भारत सरकार द्वारा सम्मानित कामधेनु गौशाला में प्रस्थान किया। जिसे उत्तरी भारत की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का अवार्ड प्राप्त है। वहां उन्होंने भारत की देसी गायों के संवर्धन और संरक्षण की जानकारी प्राप्त की। तदोपरान्त सभी सदस्य श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक फार्मेसी पहुंचे जहां उन्होंने आश्रम में तैयार की जाती आयुर्वेदिक दवाईओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ उन्होंने आश्रम की आर्गेनिक खेती के बारे जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी को श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक फार्मेसी के उत्पाद एवं संस्थान का साहित्त्य प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद जी, साध्वी तपस्विनी भारती, साध्वी रूपेश्वरी भारती, साध्वी शशिप्रभा भारती जी भी शामिल हुए

Gymkhana Ladies Club members visited Divya Jyoti Ashram Nurmahal

Leave a Reply