21 फरवरी जालंधर (रमेश कुमार) जालंधर में 23 फरवरी को सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरी दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। दरअसल, 24 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है जिसके चलते 23 फरवरी शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। डिप्टी कमिश्रन सारंगल ने शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए जालंधर में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 647वीं जयंती के अवसर पर जालंधर में शोभायात्रा को लेकर सांसद सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। डीसी द्वारा जारी हुए आदेशों में शहर की सीमा के सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों/कालेजों में छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि ये आदेश उन स्कूल/कालेज/बोर्ड/यूनिवर्सिटी पर लागू नहीं होंगे जिनके उस दिन परीक्षा है।
बताया जा रहा है कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की शमूलियत व भावनाओं को देखते हुए सांसद रिंकू ने डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल से मुलाकात की और पूरे दिन की छुट्टी की मांग रखी। उन्होंने जिला प्रशासन को शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा, ट्रैफिक के प्रबंध, साफ सफाई व सुरक्षा बारे में सुनिश्चित करने के लिए कहा जिसके चलते प्रशासन ने काम में तेजी ला दी है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा 24 फरवरी दिन शनिवार को पंजाब भर में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, शिक्षक संस्थान और अन्य विभागों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
Breaking: Holiday declared in Jalandhar on this day, schools and colleges will remain closed