You are currently viewing सुल्तानपुर लोधी में कनोजिया परिवार ने करवाया महामाई का जागरण

सुल्तानपुर लोधी में कनोजिया परिवार ने करवाया महामाई का जागरण

सुल्तानपुर लोधी 18 फ़रवरी (रमेश कुमार) श्रीमान दर्शन कनोजिया एवं समस्त परिवार द्वारा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से कटडा बजार, सुल्तानपुर लोधी में महामाई का विशाल जागरण करवाया गया। माता रानी का गुणगान करने हेतु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मनस्वीनी भारती जी अपनी भजन मंडली के साथ पहुंची।कार्यक्रम का शुभ आरंभ माँ के चरणों में वंदन के साथ हुआ। आगे बताते हुए साध्वी जी ने कहा तीनों लोकों की देवी वरदानों की दात्री, त्रिभुवनेश्वरी , दुर्ग के समान ढाल बनाकर भक्तों की रक्षा करने वाली मां दुर्गा संख्य संबोधनो से पुकारे जाने वाली मां दुर्गा का वंदन तो आदिकाल से हो रहा है। किंतु भीतर के पूजन का आरंभ गुरु कृपा से संभव है। माँ के स्वरूप में धारन किए गए शंख, चक्र, कमल, त्रिशूल हमे आध्यत्मिक संकेत भी देते हैं। गुरु कृपा से ब्रह्मज्ञान प्राप्त करते ही एक भक्त अपने भीतर हर एक संकेत के आध्यात्मिक मर्म को जान पाता है। फिर तारा रानी की तरह विश्वास करने वाला भक्त बन कर मां को जान पाता है।

        मां का पूजन हमे जन्म देने वाले माता पिता का सम्मान करने का संदेश देता है।कंजकों को मां के रूप में पूजने वाले समाज को हर कन्या के प्रति मां सा वास्तविक भाव रखना होगा।उसके सम्मान की रक्षा करनी होगी।

   कपूरथला शाखा प्रमुख साध्वी गुरप्रीत भारती जी सहित परिवार के अन्य सदस्य नीलम कनोजिया, डॉ रूबल कनोजिया, रॉबिन कनोजिया, प्रेटी कनोजिया, जपनीत कनोजिया शिव कुमार कनोजिया MC, पवन कनोजिया MC, श्री राजू धीर प्रधान नगर परिषद, अशोक मोगला जी MC, डॉ कमलेश दुग्गल OSD VD ( GNDU) , जगदीप वालिया जी वकील, लखविंदर सिंह बब्बू, मोनू अरोड़ा, जतिंदर थिंद, कुलदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, राकेश कुमार मां भगवती जागरण के पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

Kanojia family conducted Jagran of Mahamai in Sultanpur Lodhi

Leave a Reply