जालंधर (रमेश कुमार) : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। बल्ले बल्ले फार्म नजदीक खाली प्लाट में से एक पांच साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है जिससे एरिया के लोगों में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्चा फ्लाईओवर के नीचे झाड़ू बनाने वाले परिवार से संबंध रखता है। बच्चे का शव बुरी तरह से फूला हुआ था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे की मौत एक दो दिन पहले ही हो गई थी। शक है कि किसी ने 5 साल के बच्चे की हत्या करके शव वहां फैंका है। बच्चे के शव पर कोई कपड़ा भी नही था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका बच्चा कुछ दिनो से गायब था लेकिन परिवार ने पुलिस में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कारवाई है। जैसे ही शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस पर पुलिस के हाथ पांव फूल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
The dead body of a 5 year old child was found in this area of Jalandhar. Sensation spread in the area