You are currently viewing इस तारीख को हुआ सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगा ये सब

इस तारीख को हुआ सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगा ये सब

19 जनवरी (चंडीगढ़) चंडीगढ़ में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है। अयोध्या में ‘राम लला प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान शहर के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बोर्ड, निगम और औद्योगिक इकाइयां भी बंद रहेंगी। 

उक्त आदेश चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। दरअसल 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए लोग उसमें शामिल होना चाहते हैं। इसी कारण प्रशासन द्वारा 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, अयोध्या में ‘रामलला प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र के सभी सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

Government holiday announced on this date, all these will remain closed

Leave a Reply