9 सितम्बर (रमेश कुमार) अवतार नगर की गली नंबर 13 के घर में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो जाने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। गैस लीक होने के कारण लोगों का दम घुट गया।
इस मामले को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में कर्मचारियों द्वारा व्हील चीयर और स्ट्रेचर नहीं दिए गए इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा समय पर ईलाज नहीं किया गया। आपको बता दें कि इस भयानक हादसे में गत रात 3 मासूम बच्चों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई थी। वहीं आज सुबह छठे सदस्य इंद्रपाल की भी इलाज दौरान मौत हो गई ।
Jalandhar: Police’s big revelation in the case of death of 6 people due to house fire