You are currently viewing अगले कुछ घंटो में खोला जा सकता है भाखड़ा डैम का Flood Gate, इन इलाकों में मंडराया बाढ़ खतरा

अगले कुछ घंटो में खोला जा सकता है भाखड़ा डैम का Flood Gate, इन इलाकों में मंडराया बाढ़ खतरा

रोपड़ 4 सितम्बर (रमेश कुमार) हिमाचल तथा पंजाब में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इसी बीच भाखड़ा डैम को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 घंटे में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। यानी की फल्ड गेट खोला जाएगा। इसके चलते रोपड़ में हाई अलर्ट कर दिया है। डैम में 1 लाख क्यूसिक से अधिक पानी आ रहा है, जिसके कारण जलस्तर 1679 तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से मात्र एक फीट कम है। अगर पानी का स्तर भरना जारी रहा है तो अगले 2 घंटे में भाखड़ा से पानी छोड़ा जा सकता है।

इसके चलते रोपड़ में पानी आने का खतरा मंडरा रहा है। रोपड़ डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 घंटों में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान नंगल व श्री आनंदपुर साहिब से नीचले इलाकों में पानी भर सकता है। रोपड़ के कई गांवों वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

Bhakra Dam can be opened in the next few hours

Leave a Reply