फ्रंट लाइन (चंडीगढ़) मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल की उम्र में कल 7 जुलाई को दूसरा विवाह करने जा रहे है। सी.एम. मान की शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर होगी। जिसमें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंजाब की कैबिनेट के अलावा कुछ सीनियर नेताओं को भी बुलाया गया है। जिस लड़की के साथ भगवंत मान शादी करने जा रहे है , उसका नाम गुरप्रीत कौर है और वह पेशे से डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर हिसार की रहने वाली है और इस रिश्ते को भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही तय किया है। परिवार के कहने पर ही सी.एम. ने सहमती जताई है।
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर सी.एम. मान को पिछले डेढ़ साल से जानती है और वह उनसे 16 साल छोटी है। गुरप्रीत की उम्र 32 साल है और भगवंत मान की 48 साल है। चाहे गुरप्रीत कौर की उम्र भगवंत मान से 16 साल छोटी है पर वह एक साधारण परिवार से है। गुरप्रीत कौर को सी.एम. मान के शपथ समारोह में भी देखा गया पर कोई चर्चा नहीं हुई।
भगवंत मान का यह दूसरा विवाह
आपको बता दें कि सी.एम. मान का यह दूसरा विवाह है। उनका 6 साल पहले 2015 में तलाक हो गया था। पहले विवाह में मान के 2 बच्चे है, जो उनके शपथ समारोह में शामिल हुए थे। तलाक के बाद उनकी पत्नी और बच्चे अमरीका चले गए थे।
विवाह का खर्चा भगवंत मान खुद कर रहे
भगवंत मान का विवाह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे मुख्य रखते सारी तैयारियां कर ली गई है। मुख्यमंत्री विवाह का खर्चा खुद उठा रहे है।यह भी पता लगा है कि मान के शादी की तैयारियों की जिम्मेवारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मैंबर राघव चड्डा पर है। Know who is Gurpreet Kaur, with whom the CM is going to marry