फ्रंट लाइन (चंडीगढ़) राज्य में पी.आर.टी.सी. व ठेका कर्मचारियों की पंजाब सरकार के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है। बता दें की अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बस आप्रेटर व ठेका कर्मचारियों की पंजाब सरकार के साथ हुई मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। बस कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण जहां एक तरफ लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, वहीं मीटिंग के बाद यूनियन ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही यूनियन ने मंगलवार 15 नवम्बर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश का घेराव करने की चेतावनी भी दे डाली है। पनबस, पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. यूनियन के प्रधान रेशम सिंह बताया कि पंजाब सरकार के साथ किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिस करके उन्होंने 15 नवम्बर को सी.एम. आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
जिक्रयोग्य है कि राज्य में पनबस और पी.आर.टी.सी. के लगभग 6000 से ज्यादा ठेका मुलाजिमों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, जिसके संबंध में आज चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में किसी तरह का कोई नतीजा नहीं निकल पाने के बाद पंजाब सरकार को घेरने की चेतावनी दी है।
Bus employees' meeting with Punjab government inconclusive, gave this warning
2,520