फ्रंट लाइन (अमरकोट) सरहदी क्षेत्र में पड़ते गांव में बैसाखी देखने गए चाचा और भतीजे की सतलुज दरिया में नहाते समय डूब जाने की सूचना मिली है, जिनकी गोताखोरों की मदद से खोज जारी है। पता चला है कि मनदीप सिंह (25) पुत्र बख्शीश सिंह और उसका भतीजा साजन (19) पुत्र रणजीत सिंह आज सुबह गुरुद्वारा साहिब बैसाखी देखने गए थे और दोपहर को सतलुज दरिया में स्नान करने के लिए गए और गहरी जगह पर जाने कारण डूब गए।
घटना का पता लगने पर बी.एस.एफ. के जवान और स्थानीय लोग खोज कर रहे हैं परन्तु अभी तक कामयाबी नहीं मिली। दरिया के पानी का बहाव पाकिस्तान को है और गांव वासियों की तरफ से अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की लाशें पाकिस्तान वाली तरफ न चलीं जाएं, फिर बहुत मुश्किल हो जाए।
A terrible accident happened on the day of Baisakhi, uncle-nephew died due to drowning in the Sutlej river
