You are currently viewing पंजाब सरकार ने शुक्रवार को किया छुट्टी का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को किया छुट्टी का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

जालंधर 8 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब सरकार ने शुक्रवार 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, 12 सितंबर को यह दिन सारागढ़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिस कारण सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

हालांकि ये छुट्टियां आरक्षित हैं और इनका लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार ने यह छुट्टी अपने कैलेंडर नोटिफिकेशन नंबर 06/01/2024-2पी.पी.3/677 के तहत जारी की है। इस छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा। वहीं बता दें कि बाढ़ के कारण पंजाब के स्कूलों में पहले ही 10 से अधिक दिन की छुट्टियां हो चुकी हैं और कई इलाकों में स्कूल अभी भी बंद हैं। इस बीच पंजाब सरकार ने शुक्रवार, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।

Punjab government declared holiday on Friday, notification issued

Leave a Reply