You are currently viewing Breaking: अगले 24 घंटे पंजाब के इन जिलों के लोग रहे Alert, जारी हुई ये चेतावनी

Breaking: अगले 24 घंटे पंजाब के इन जिलों के लोग रहे Alert, जारी हुई ये चेतावनी

फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा पटियाला, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर तरनतारन के जिले शामिल है। ऐसे में घर से निकलने से गुरेज करे और अपने वाहनों की रफतार धीमी करने की सलाह दी जा रही है। पता चला है कि 30 व 31 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

बता दें कि कोहरे का प्रकोप अब दिन प्रतदिन बढ़ता जा रहा है, जिसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। वहीं अब ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है।

Breaking: People of these districts of Punjab remain alert for the next 24 hours, this warning was issue

Leave a Reply