श्री राम कथा के सम्बन्ध में संध्या फेरियां भी निकाली जाएंगी। 17 मार्च को संध्या फेरी श्री बाबा बालक नाथ मंदिर, प्रह्लाद नगर से और 18 मार्च को संध्या फेरी श्री केशो मंदिर से शाम 3 बजे शुरू होगी। प्रभु भक्तों की सुविधा के लिए लंगर, पार्किंग, कुर्सियों की व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाएगा। आप सभी से अपील है कि कथा में परिवार सहित पहुंच कर पुण्य के भागी बनें।