You are currently viewing पंजाब सरकार ने बुधवार को किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब सरकार ने बुधवार को किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

अमृतसर 7 अक्तूबर (रमेश कुमार) पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास जी महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 8 अक्तूबर को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान 8 अक्तूबर को बंद रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह स्थानीय अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 181 की धारा 25 की व्याख्या के तहत घोषित किया गया है।

Punjab government declared a holiday on Wednesday, schools, colleges and offices will remain closed

Leave a Reply