जालंधर 20 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब में आज से मौसम नया रुख लेने जा रहा है। आज राज्य में मानसून का आखिरी दिन है, यानी राज्य में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का दौर समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से अगले सप्ताह बारिश को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।
बीती शाम से पंजाब में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री मानसा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पठानकोट 20.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
New update on rain in Punjab, Meteorological Department issued forecast