You are currently viewing पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इतने करोड़ राहत पैकेज का ऐलान

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इतने करोड़ राहत पैकेज का ऐलान

गुरदासपुर 8 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ के कारण हुए भारी नुक्सान के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है। पी.एम. मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए के स्पैशल पैकेज का ऐलान किया है। वहीं मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की राशि का ऐलान किया गया है। बता दें कि पी.एम. मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करते हुए उक्त स्पैशल पेकेज की घोषणा की है।     

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरदासपुर दौरे पर हैं, और वहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया है। पंजाब में बाढ़ से भारी नुक्सान हुआ है, इसे देखते प्रधानमंत्री पी.एम. मोदी ने राज्य के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।  

गौरतलब है कि बाढ़ के कहर के कारण पंजाब के 23 जिले इस समय पानी में डूबे हुए हैं और लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त है। लोग अपने घर छोड़ राहत शिविरों में रह रहे हैं। फसलें बुरी तरह से तबाह हुई है तो कईयों के पशु बाढ के पानी में बह गए हैं। इन सब चीजों को देखते प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बेघर लोगों व किसानों के नुक्सान की भरपाई के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

Prime Minister Narendra Modi announced a special package of so many crores for the flood victims in Punjab

Leave a Reply