You are currently viewing पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदी, बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैकेज की कर सकते हैं घोषणा

पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदी, बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैकेज की कर सकते हैं घोषणा

जालंधर 6 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब में बाढ़ की त्रासदी से बेहाल हालात के बीच अब एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए बड़े आर्थिक पैकेज और मुआवजे की घोषणा भी कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 9 सितंबर को हो सकता है। इस दिन वे न सिर्फ पंजाब, बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब आकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वे “पीएम मोदी के निर्देश पर पंजाब आए हैं और केंद्र सरकार पंजाब की हर संभव मदद करेगी।”

बता दें कि पंजाब इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कई जिलों में घरों के घर पानी में बह गए हैं। खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं। हजारों पशु मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर होकर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, और कई लापता हैं। इस तरह से लाखों लोग किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए हैं।

PM Modi will visit Punjab, may announce a big package for flood victims

Leave a Reply