You are currently viewing पंजाब सरकार ने 5, 6 और 7 सितंबर को किया छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 छुट्टियां

पंजाब सरकार ने 5, 6 और 7 सितंबर को किया छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 छुट्टियां

जालंधर 2 सितम्बर (रमेश कुमार) पंजाब में इस हफ्ते एक बार फिर लगातार तीन छुट्टियां आ रही हैं। हालांकि ये छुट्टियां आरक्षित हैं और इनका लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

राज्य सरकार के मुताबिक, 5 सितंबर शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद और बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिवस होने पर पंजाब में आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर भी आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद 7 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह पंजाब में 5, 6 और 7 सितंबर को लगातार तीन दिन छुट्टियां रहेंगी।

गौरतलब है कि पंजाब में हाल ही में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के चलते स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थानों में 3 सितंबर तक छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Punjab government announced holiday on 5, 6 and 7 September, 3 consecutive holidays

Leave a Reply