You are currently viewing सी. एम. सर, स्कूल का टाईम ही बदल दो, हीटवेव दौरान बच्चों को स्कूल से आना पड़ता है घर

सी. एम. सर, स्कूल का टाईम ही बदल दो, हीटवेव दौरान बच्चों को स्कूल से आना पड़ता है घर

जालंधर 18 मई (रमेश कुमार) भीषण गर्मी से जमीन जल रही है व आसमान से आग बरस रही है। लू की मार से हर कोई बेहाल है। ऐसे में लोग घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर हैं। लोगों को मुंह व शरीर कपड़े से ढककर सफर करते हुए देखा जा रहा है। वहीं इस भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय स्कूल से छुट्टी के बाद हीट वेव के बीच बच्चों को घर लौटना पड़ता है। इससे उनकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। 

आपको बता दें कि गत वर्ष यानि 2024 में पंजाब में इस समय तापमान 44 डिग्री हो गया था। इस दौरान पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया था। 20 मई से 31 मई तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई थी। यह बदलाव भीषण गर्मी के दौरान छात्रों की सुरक्षा और सेहत के लिए किया गया था। इस बार पंजाब के कई जिलों का तापमान 43 डिग्री है पर सरकार द्वारा अभी तक स्कूलों की टाइमिंग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। दोपहर को स्कूल की छुट्टी का समय हीटवेव का समय होता है। इस समय के दौरान सेहत विभाग द्वारा भी लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है पर बच्चों को छुट्टी के बाद बेबस होकर अपने घरों को लौटना पड़ता है। इस कारण बच्चों के हीट वेव की चपेट में आ जाने का खतरा है। बच्चों और उनसे माता-पिता द्वारा पंजाब के सी.एम. मान से अपील की जा रही है कि स्कूल के समय में बदलाव किया जाए।

CM Sir, please change the school timings, during heatwave children have to come home from school

Leave a Reply