जालंधर 7 अप्रैल (रमेश कुमार) 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद बुधवार को शहर में आपदा तैयारियों को मजबूत करने और आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजैंसियों के बीच समन्वय को परखने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल के साथ ब्लैक आऊट होगा। शाम साढ़े 7 से लेकर 7 बजकर 40 तक शहम में 10 मिनट का पूर्व ब्लैक आऊट होगा। इस दौरान ब्लैक आऊट के लिए शहर की सबसे ऊंची 20 सरकारी ईमारतों पर लगे एयर रेड वार्निग सायरन बजेंगे। इस 10 मिनट की अवधि के दौरान लोगों को घरों, दुकानों और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एच्छिक तौर पर बिजली बंद रखेंगे। शाम 7 से 8 बजे के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, ताकि कोई असुविधा ना हो। प्रशासन ने ब्लैक आऊट में सहयोग की अपील के साथ एडवाइजरी जारी की है।