You are currently viewing जालंधर में बड़ी वारदात, सरपंच ने चलाई गोलियां

जालंधर में बड़ी वारदात, सरपंच ने चलाई गोलियां

जालन्धर (रमेश कुमार) जालंधर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच द्वारा विरोधी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव काला बकरा के सरपंच ने रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में भोगपुर थाने की पुलिस ने फायरिंग करने वाले गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है।        

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल तलविंदर सिंह निवासी गांव काला बकरा की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। उन दोनों का काफी समय से विवाद चल रहा था और उन दोनों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है और हमला करने वाला सरपंच बरी हो चुका था। सरपंच चुनाव के दौरान उनकी रंजिश और बढ़ गई। 

इसके बाद गत रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। यह गोली तलविंदर सिंह की छाती पर लगी। पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर उसका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है।   

Major incident in Jalandhar, Sarpanch opened fire

Leave a Reply