चंडीगढ़: अगर आप भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं और चालान के दौरान आपका लाइसेंस रद्द हो जाता है तो बड़े पंगे में फंस जाएंगे क्योंकि अब यह लाइसेंस आसानी से नहीं मिलेगा।
दरअसल चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अब एक नया कानून या फॉर्मूला तैयार किया है, जिसे देखते हुए अब बिना हेलमेट, ओवरस्पीड या खतरनाक ड्राइविंग और मोबाइल फोन सुनने पर चालान होगा तो उस व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। लाइसेंस रद्द होने के बाद व्यक्ति को क्लास अटेंड करना होगा और फिर पेपर देना अनिवार्य होगा। यह पेपर 30 अंकों का होगा और यदि 30 में से 24 अंक से कम अंक प्राप्त होते हैं तो उक्त व्यक्ति को लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। पेपर में 4 विकल्प दिए होंगे, जिनमें से सही विकल्प चुनना होगा।
अगर आप फेल हो गए तो दोबारा क्लास होगी और दोबारा पेपर देना होगा तभी आपको लाइसेंस मिलेगा। ये कक्षाएं चंडीगढ़ सेक्टर-23 ट्रैफिक पार्क में लगेंगी। अगर आप लाइसेंस रद्द होने के बावजूद गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो आपको दोगुना जुर्माना देना होगा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पेपर में ट्रैफिक नियमों के बारे में सवाल और जवाब होते हैं, जो आसान होते हैं, लेकिन अब पेपर पास करने के बाद ही आप रद्द लाइसेंस दोबारा पा सकेंगे।
People should be alert, if the license is canceled due to challan, it will be a big problem, this work is necessary