You are currently viewing सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, Jalandhar से दिवंगत सांसद की पत्नी ने थामा BJP का दामन

सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, Jalandhar से दिवंगत सांसद की पत्नी ने थामा BJP का दामन

जालन्धर (रमेश कुमार) पंजाब की सियासत में बड़ा दलबदल होने की खबर सामने आई है। लोकसभा चुनावों के चलते राजनीतिक पार्टियां के नेता व वर्कर अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वहीं आपको बता दें कि जालंधर से वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस से आज सुबह ही इस्तीफा दे दिया था। वह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को दिल्ली बीजेपी कार्यालय से पार्टी में शामिल किया गया। इस बार कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणजीत चन्नी को जालंधर से टिकट दी गई है, जिस कारण चौधरी परिवार लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज हैं, जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया। 

आपको बता दें संतोख चौधरी का भारत जोड़ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चुनाव में खड़ा किया था लेकिन वह आम आदमी पार्टी की तरफ से खड़े सुशील कुमार रिंकू से हार गई थी। संतोख सिंह चौधरी के बेटे बिक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर हलके से विधायक है।

Big news related to politics, wife of late Jalandhar MP joins BJP

Leave a Reply