You are currently viewing पंजाब में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात, Gun Point पर ज्यूलर से लूट

पंजाब में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात, Gun Point पर ज्यूलर से लूट

बटाला (रमेश कुमार) बटाला में दिन-दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली खबर के अनुसार 3 लुटेरों ने गन प्वाइंट पर ज्वैलर से सोना व नकदी लूट ली। बताया जा रहा है इस दौरान लूटेरे गन प्वाइंट व हथियार के बल पर 13 तोले सोना व 5 हजार नकदी लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। 

लूट का शिकार हुए ज्वैलर ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए कहा कि 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है, जिनमें से 2 के चेहरे ढके हुए और एक लुटेरा निहंग के बाने में था। ज्वैलर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था कि तभी एक व्यक्ति आया और उससे कहने लगा कि जैंट्स अंगुठी दिखाएं जब उसने उसे अंगुठियां दिखाई तो व्यक्ति ने कहा कि पीछे उनकी कुछ महिलाएं भी आ रही हैं तो उनके लिए भी दिखा दें। इससे कुछ देर बाद ही एक लुटेरा निहंग सिंह बाने में अंदर आ गया, जिसने थोड़ी देर बात दातर निकाल ली। इसके बाद एक और व्यक्ति अंदर दाखिल हुआ जिसका चेहरा ढका हुआ था। इन दोनों के दुकान के अंदर आते ही पहले से बैठे व्यक्ति ने बंदूक निकाल ली।

तीनों ने उसे धमकाते हुए गन प्वाइंट व तेजधार हथियार के बल पर उससे 13 तोले सोना व 5 हजार नकदी ली। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना भी तुरन्त पुलिस को दी गई जोकि मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Big incident of robbery in broad daylight in Punjab, jeweler robbed at gun point

Leave a Reply