You are currently viewing पंजाब सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, BJP में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल

पंजाब सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, BJP में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल

जालन्धर (रमेश कुमार) लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनावों को लेकर ‘आप’ ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट देने की घोषणा कर दी थी और इसी बीच उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है।

पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। वहीं आज ज्वाइनिंग से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक जरिए एक पोस्ट शेयर करके लिखा,”मैं आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देता हूँ।

इससे पहले भी सुशील रिंकू की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी पर उस समय उन्होंने इन बातों का खंडन किया था। बता दें कि कुछ दिन पहले शीतल अंगुराल ने भी भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाया था। दरअसल, दिल्ली से सोशल मीडिया पर लाइव होकर शीतल अंगुराल ने कहा था कि उनके प्रति अफवाह फैलाई जा रही है कि वह आम आदमी पार्टी को छोड़ नहीं रहे है। 

आपको ये भी बता दें सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था। हालांकि 2023 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और जालंधर सीट पर उपचुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। रिंकू लोकसभा में ‘आप’ का एकमात्र सांसद हैं।

Big news related to Punjab politics, MP Sushil Rinku and MLA Sheetal Angural join BJP

Leave a Reply