You are currently viewing ड्रग स्मगलर की हैवानियत, शिकायत देने पर युवक पर ढाया यह कहर।

ड्रग स्मगलर की हैवानियत, शिकायत देने पर युवक पर ढाया यह कहर।

कपूरथला 9 फरवरी (रमेश कुमार) पंजाब में नशे का कारोबार कम होने की बजाय बढ़ रहा है, आए दिन कई घरों की चिराग बुझ रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा शुरू मुहिम के तहत कई तस्करों काबू किया गया है। इसी बीच कपूरथला से एक खबर सामने आई है जहां पर तस्करों की शिकायत देना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक कमल उर्फ ढोलू निवासी कपूरथला ने पुलिस को नशा तस्करो की सूचना दी थी। इसके बाद बौखलाए तस्करों ने युवक का अपहरणक रर तेजधार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। तस्करों ने युवक के दोनों हाथों की उंगलियां, टांग को काटा और फिर उसके पेट में छुरा घोंप कर गंभीर घायल कर दिया। 

लहूलुहान युवक को इलाज के लिए कपूरथला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक को अस्पताल लेकर जाने वाले हरविंदर सिंह उर्फ दारा को भी नशा तस्करों ने जान से मारने की धमकिया दी हैं। पुलिस उक्त मामले की सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 3 फरवरी को रात करीब 8 बजे कुछ अज्ञात लोग तेजधार हथियारों सहित उसके बारे में पूछने दुकान पर गए। उसे फोन करके उसके जानकार ने बताया कि आप कहीं पर छिप जाएं कुछ लोग आपको ढूंढ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने सिटी एसएचओ को फोन करके घटना बताई कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन कोई नहीं आया। सुबह जब पीड़ित खुद कैमरे चैक करवा कर वह स्टेशन की तरफ गया तभी मोटरसाइकिल पर 4 लोगों ने उसे आकर घेर लिया और तेजधार हथियारों के बल पर अपहरण करके ले गए। इसके बाद उक्त घटना को अंजाम दिया। युवक ने आरोपी की पहचान रिंकू भंडारी, काका, सूरजा, सागर, दुआ व अज्ञात युवक के रूप में बताई है। उसने बताया कि उक्त नशा तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके चलते वह उससे रंजिश रख रहे थे।

The brutality of a drug smuggler, this wreaked havoc on a young man after giving a complaint.

Leave a Reply