29 जनवरी (रमेश कुमार) पंजाब में कंपकंपाती सर्दी से जल्द ही लोगों को राहत की मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 7 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
बता दें कि पंजाब में 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि जनवरी का पूरा महीना सूखा ही निकल गया है और अब तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। इसका कारण यह बताया जा रही है कि हालांकि 4 बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन चुके हैं, लेकिन सभी कमजोर निकले, जिससे बारिश नहीं हुई। वहीं लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलना स्वाभाविक है। 27 को मौसम साफ हो गया है, हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर में कोहरा छंटने से लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली है।
इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई और दिन का पारा 23 डिग्री के आसपास रहा। इस बीच हिमाचल में शुक्रवार को लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम पारा 3.7 और अधिकतम 21.8 डिग्री, लुधियाना में 6.0 और अधिकतम 22.8 डिग्री, पटियाला में 6.5 और अधिकतम 22.0 डिग्री, पठानकोट में 4.3 और अधिकतम 21.5 डिग्री जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 1 डिग्री तापमान बढ़ा है। हिमाचल में 31 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 27 जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा और जींद में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।
Warning of heavy rain in Punjab, weather condition will be like this in future