3 दिसम्बर (कपूरथला) आम आदमी पार्टी के युवा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर सामने आई है। यह सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह (28) पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल थाना सदर नकोदर के रुप में हुई है। जानकारी मिली है कि सुखबीर सिंह गत दिन गांव इल्ला सुल्तानपुर लोधी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान उसका शव हलका भुलत्थ में कार से मिला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Youth leader of Aam Aadmi Party dies, dead body found in this condition