30 अक्तूबर (रमेश कुमार) पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से 28 फरवरी तक स्कूलों का समय बदला गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार सभी प्राइमरी स्कूल का नया समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा। यह समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। बता दें पंजाब सरकार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य भर के स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
Breaking: Timings of schools in Punjab changed again, know the new timings