You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब राज्यपाल व CM मान एक बार फिर आमने-सामने

बड़ी खबर : पंजाब राज्यपाल व CM मान एक बार फिर आमने-सामने

फ्रंट लाइन (चंडीगढ़) पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित व मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। इनके बीच का विवाद रुकने के नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने पंजाब सरकार को बजट सत्र की मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने मंजूरी देने से पहले सी.एम. मान से कुछ सावालों के जवाब मांगे हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सी.एम. मान को एक पत्र लिखा हैं जिसमें उन्होंने कहा कि आपने मेरे सवालों के जवाब गैर-संवैधानिक दिए हैं। ट्वीट करके सवालों के जवाब अपमानजनक दिए हैं। आगे उन्होंने सी.एम. मान से कहा कि उन्हें कानूी सलाह लेने के लिए मजबूर किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि पहले मुद्दों पर कानूनी सलाह लें लूं उसके बाद सत्र वाली अपील पर फैसला लूंगा। इस पत्र में उन्होंने सी.एम. मान द्वारा पहल जो जवाब भेजे थे उन्हें अटैच किया है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार कैबिनेट मीटिंग में बजट सत्र की तारीख का ऐलान कर चुकी है। 3 मार्च को बजट सत्र शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply