You are currently viewing जालंधर में दोपहर को हुई वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
Water flowing along the street curb during heavy rain. Close up of splashing raindrops and air bubbles.

जालंधर में दोपहर को हुई वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

फ्रंट लाइन (रमेश, नवदीप)शुक्रवार को जहां सुबह से तेज तरार धूप परेशान करने लगी थी, वहीं दोपहर करीब 3 बजे वर्षा शुरू हो गई। जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत भी जरूर मिलने लगी है। हालांकि 2.30 बजे से आसमान में काले बादल छाने लग पड़े थे और ठंडी हवा भी चलने लगी थी। अगर यूं ही कुछ समय तक और वर्षा होती रही तो रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंडक का असर भी दिखाई देगा।
मौसम विभाग की तरफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान पहले ही जारी किया था, जबकि अब शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल और वर्षा की संभावना बताई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी तक अधिकतम तापमान बीते दिन 35.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
जालंधर में वीरवार को दिन भर खिली रही तेज धूप व उमस के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। इस कारण पसीने से तरबतर हुए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, शाम को आसमान में बादल छाए रहने के चलते तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बावजूद इसके लोगों को गर्मी के प्रकोप से निजात नहीं मिली। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा सप्ताह के अंतिम दिनों में आसमान में बादल छाए रहने व वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply