फ्रंट लाइन (रमेश नवदीप) हैरोइन की तस्करी करने वाली 6 बच्चों की मां को स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर काबू की गई उक्त महिला की पहचान मोहिन्द्र कौर मिंदो पत्नी करनैल सिंह निवासी गांव तलवंडी कलां थाना लाडोवाल जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. थाना मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 200 नम्बर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आज माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस को उससे और भी हैरोइन की रिकवरी होने की उम्मीद है। उसके साथ जुड़े और लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला मिंदो के खिलाफ थाना लाडोवाल (लुधियाना) में पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुकी है।
ए.आई.जी. सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि एस.टी.एफ. द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार नशा तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हैरोइन की रिकवरी भी की गई है।
The act of the mother of 6 children in Jalandhar will be shocked, the STF arrested the trap