You are currently viewing भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, कैप्टन व ढींडसा को मिल सकती हैं इतनी सीटें
BJP can put new faces on its seats, youth will get a chance in these districts

भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, कैप्टन व ढींडसा को मिल सकती हैं इतनी सीटें

फ्रंट लाइन (जालन्धर) भाजपा इस बार पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसी दरमियान भाजपा की कैप्टन व ढींडसा के साथ विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि कैप्टन और ढींडसा की भाजपा के साथ 65 सीटों पर सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन 65 सीटों में से 17 सीटें कैप्टन को दी जा रही हैं और इसी प्रकार ढींडसा को 7 सीटें देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही कैप्टन के साथ यह सहमति भी बनी है कि पटियाला में 5 सीटों पर कैप्टन के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और जालंधर की सभी सीटों पर भाजपा खुद चुनाव लड़ेगी। भाजपा का जालंधर में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसीलिए जालंधर में भाजपा अपने उम्मीदवारों को उतारना चाहती है। ढींडसा को 65 में से 7 सीटों पर सहमति बनती नजर आ रही है। इसी तरह से भाजपा के हिस्से में 41 सीटें आई हैं। इनमें से 18 सीटों पर भाजपा पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है और बाकी सीटों पर पहले भी चुनाव लड़ चुकी है। भाजपा चाहती है अगर बैंस ब्रदर के साथ गठजोड़ हो जाता है तो बैंस ब्रदर की पार्टी के लिए 5 सीटें दे सकती है।
Consensus on seat sharing in BJP, Captain and Dhindsa can get so many seats

Leave a Reply