फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) जालंधर में भाजपा के तेजतर्रार नेता शीतल अंगुराल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनकी टीम के कई नेता भी भाजपा छोड़ गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। शीतल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा पिछले एक सप्ताह से बनी हुई थी और दैनिक जागरण ने सबसे पहले इसका खुलासा किया था। चंडीगढ़ में आपके बड़े नेता राघव चड्ढा की मौजूदगी में शीतल अंगुराल और उनके साथियों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि पंजाब को इस समय आम आदमी पार्टी ही विकास की राह पर ला सकती है।शीतल का वेस्ट हलके के मौजूदा कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू से 36 का आंकड़ा रहा है। अगर शीतल को आम आदमी पार्टी वेस्ट हलके से चुनाव लड़ाती है तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक रिंकू के लिए भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि ऐसी स्थिति में रविदासिया समाज के वोट बंट जाएंगे और भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है। रिंकू और शीतल दोनों ही रविदासिया समाज से हैं
Big blow to BJP This leader took the broom of ‘AAP