You are currently viewing हंसराज स्टेडियम में कैंटीन बनाने के लिए विधायक बेरी ने मंजूर किए 5 लाख रुपये
Rajinder beri given 5 lakh grant to hansraj stadium

हंसराज स्टेडियम में कैंटीन बनाने के लिए विधायक बेरी ने मंजूर किए 5 लाख रुपये

फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कैंटीन तैयार करने के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बुधवार को अंतरिम कमेटी के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने विधायक राजिंदर बेरी से मुलाकात की। खन्ना ने बताया कि हर खिलाड़ी के लिए जहां प्रैक्टिस जरूरी है, वहीं डाइट का भी अहम रोल है। स्टेडियम में ऐसी कैंटीन का होना बहुत जरूरी है, जिसमें खिलाड़ियों को साफ-सुथरा एवं पौष्टिक खाना मिल सके। 

विधायक राजिंदर बेरी ने कैंटीन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए मंजूर कर दिए हैं। रितिन खन्ना ने बताया कि कैंटीन बन जाने से 500 खिलाड़ियों को पौष्टिक एवं साफ सुथरा खाना मिल सकेगा। कैंटीन में बैठने की व्यवस्था भी होगी और तीनों टाइम (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) का खाना उपलब्ध होगा।

जब भी स्टेडियम में किसी भी टूर्नामेंट के लिए दूसरे शहरों या राज्यों से खिलाड़ी आते हैं तो उन्हें खाने के लिए बाहर जाना पड़ता था। हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ी भी बाहर ही खाना खाते थे। स्टेडियम के अंदर कैंटीन बन जाने से इन खिलाडिय़ों की बाहर खाने की समस्या हल हो जाएगी और स्टेडियम से जुड़े मेंबर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों के लिए बेहतरी कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले स्टेडियम के लिए राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल 15 लाख रुपये और विधानसभा स्पीकर राणा केपी 5 लाख रुपये दे चुके हैं। Rajinder beri given 5 lakh grant to hansraj stadium

Leave a Reply