जालंधर कैंट के सी. ई. ओ. ओमपाल सिंह जी ने नूरमहल से आए स्वामी अश्वनी आनंद जी को, स्वामी सज्जनानन्द जी को जालंधर शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती जी साध्वी रीना भारती जी को सम्मानित किया। साथ में ममता डिफेंस एस्टेट ऑफिसर, महेश गुप्ता सीमा रानी इन सभी ने सम्मानित किया और तुलसी के पौधे भी बांटे गए। इस दौरान यह कार्यक्रम बहुत ही बढ़िया ढंग से संपन्न हुआ और इन सारी व्यवस्थाओं को लेकर स्वामी सजनानंद जी ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।