You are currently viewing दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनोबल विषय पर सेमिनार kia

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनोबल विषय पर सेमिनार kia

जालंधर 31 अगस्त (रमेश कुमार) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए “मनोबलम – स्वस्थ मन” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन Prime Banox उद्योग परिसर, लेदर कॉम्प्लेक्स, जालंधर में किया गया। इस सेमिनार में कर्मचारियों एवं प्रबंधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य डा. सर्वेश्वर जी ने संबोधित किया। उन्होंने मानसिक तनाव, चिंता, नकारात्मक सोच एवं कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाले मानसिक दबावों से निपटने के लिए आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। डा. सर्वेश्वर जी ने बताया कि “मन की स्थिरता ही व्यक्ति की कार्यकुशलता और जीवन गुणवत्ता की कुंजी है। यदि मन स्वस्थ है, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।” जिसके लिए इंसान को ब्रह्म ज्ञान आधारित ज्ञान के साथ जुड़ना होगा। ध्यान के साथ अर्जुन जुड़ा और उसने महाभारत जैसे युद्ध में भी अपना संतुलन नहीं खोया। अंततः विजयशी को हासिल किया। इसी तरह से हर इंसान अपने जीवन युद्ध का अर्जुन है और उसे भी श्री कृष्ण जैसा मार्ग दर्शक चाहिए जो उसे उसके जीवन में चलने वाले विकारों रूपी युद्ध में विजयश्री दिलवा सके। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र, ध्यान अभ्यास तथा प्रेरक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे उन्हें मानसिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव हुआ।

स्वामी सज्जनानंद जी ने सभी का धन्यवाद किया।

Prime Banox गौरव सूद एवं सभी प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए संस्थान को आमंत्रित करने की इच्छा जताई।

Divya Jyoti Jagrati Sansthan organized a seminar on morale

Leave a Reply