You are currently viewing जालंधर: कंपनी बाग चौक में हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज दौरान तोड़ा दम

जालंधर: कंपनी बाग चौक में हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज दौरान तोड़ा दम

जालंधर 25 मई (रमेश कुमार) शहर में आज शाम आए तेज आंधी तूफान के दौरान नगर निगम के बाहर लगे तिरंगे का पोल गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसको इलाज के लिए नजदीक सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर इलाज दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले 18 साल के रमेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि वह पेंटर का काम करता था। शनिवार शाम को अपने दोस्त के साथ कम से लौट रहा था तो वहां पर उसका दोस्त पैसे निकालने के लिए बैंक में गया और उसे बाइक पर वहीं पर साइड पर बिठा गया। इस दौरान जब तेज आंधी तूफान आया और मौके पर पोल गिरने से उसे गंभीर चोटे आ गई। जिसकी इलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

Jalandhar: A young man injured in an accident at Company Bagh Chowk died during treatment

Leave a Reply