You are currently viewing जालंधर से पकड़ा गया करोड़पति पाकिस्तानी जासूस

जालंधर से पकड़ा गया करोड़पति पाकिस्तानी जासूस

जालंधर 16 मई (रमेश कुमार) जालंधर से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस के साथ सांझा ऑपरेशन के तहत देर रात छाप मारकर अवतार नगर में किराए के मकान में बैठे जासूस को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि जासूस द्वारा पाकिस्तान की खूफिया एजैंसी ISI को भारत की हर जानकारी एप्प द्वारा भेजी जा रही थी। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच भारत की हर खबर को एप्प द्वारा पोस्ट करके पाकिस्तान को जानकारी दी जा रही थी। आरोपी के फोन से भारत पाकिस्तान युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो और न्यूज के लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। जोकि जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रहता था। गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से बरामद फोन में से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पाकिस्तान भारत युद्ध से जुड़े हैं। साथ ही कुछ फोन नंबर भी संदिग्ध बरामद हुए हैं। हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी साइबर क्राइम से जुड़ा था। जिसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें उनके साथ रेड के लिए गईं थीं।

आरोपी ने खरीदा 25 मरले का प्लाट, घर बना रहा था
मिली जानकारी के अनुसार अली ने हाल ही में गांधी नगर में 25 मरले का प्लाट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपए का लेन-देन सामने आए। ये लेनदेन कहां और कैसे हुए, इस पर गुजरात की गांधीनगर पुलिस और एटीएस की टीमें काम कर रहीं है। Millionaire Pakistani spy arrested from Jalandhar

Leave a Reply