You are currently viewing जमीन के टुकड़े के पीछे दरिंदे बने भतीजे, चाचा को दी दर्दनाक मौ”त

जमीन के टुकड़े के पीछे दरिंदे बने भतीजे, चाचा को दी दर्दनाक मौ”त

जालंधर (रमेश कुमार) जालंधर के शाहकोट से जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में खूनी झड़प होने की एक खबर सामने आई है। झगड़े में भतीजे द्वारा चाचा पर चाकुओं से वार किए गए, जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

बता दें कि लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (चाचा) का उसके बड़े भाई के बेटों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। भतीजा, चाचा को कुएं पर जाने से और खेतों में सिंचाई करने से रोकता था। विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। जानकारी के अनुसार जब इस रविवार लखवीर सिंह खेतों में था तो अचानक उसके भतीजे ने चाकू से उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी ने चाकू से कहीं बार चाचा पर वार किए। जिसके बाद घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही पीड़ित की मौत हो गई। मृतक की उम्र 65 बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा 2 भतीजों, मां और एक और अन्य आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है, फिलाहल पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी को काबू नहीं किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Nephew became a predator after a piece of land, gave painful death to uncle

Leave a Reply