You are currently viewing युवाओं के लिए सुनहरी मौका पंजाब पुलिस निकली बंपर भर्तियां

युवाओं के लिए सुनहरी मौका पंजाब पुलिस निकली बंपर भर्तियां

29 फ़रवरी पंजाब पुलिस भर्ती होने वालों के खुशी की खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस में बंपर भर्तियां निकली हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में 1800 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कॉन्स्टेबल पद पर होगी। बताया जा रहा है इनमें जिला कैडर के लिए 1000 पद और सशस्त्र कैडर के लिए 800 पदों पर भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

गौरतलब है कि इसके लिए 14 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म शाम 7 बजे से भरे जाएंगे जोकि 4 अप्रैल रात 11.55 बजे तक भरे जा सकेंगे। बता दें ये भर्ती केंद्रीय कॉन्स्टेबल भर्ती बोर्ड पंजाब पुलिस की तरफ से की जाएगी। मेरिट के आधार पर ही भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

Golden opportunity for youth, Punjab Police has released bumper recruitments.

Leave a Reply