गोराया 4 जनवरी (रमेश कुमार) थाना गोराया की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक में छिपा कर अफीम ला रहे चार नशा तस्करों को काबू कर उनसे 63 किलोग्राम अफीम बरामद की है। आपको बता दें कि चारों आरोपी दो ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली में अफीम छिपा कर ला रहे थे। जानकारी मिली है कि आरोपी चाय पत्ती में छिपा कर अफीम लाते थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि वीरवार को दोपहर के समय थाना गोराया के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे से अफीम की बड़ी खेप ट्रांसफर हो रही है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली को रोककर तलाशी ली तो तीनों में से कुल 63 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मणिपुर के इंफाल से चाय पत्ती में अफीम छुपाकर अमृतसर में सप्लाई करने वाले थे। चारों ओर अफीम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गिरोह के और भी सदस्यों को मामले में नामजद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। Gorakh business was going on under the cover of tea leaves in Jalandhar, police arrested