You are currently viewing ब्यास दरिया का टूटा बांध, अब इस जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा

ब्यास दरिया का टूटा बांध, अब इस जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा

फ्रंट लाइन (ब्यास) जहां पंजाब के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं तो वहीं तरनतारन पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार खड़ूर साहिब में ब्यास दरिया का बांध टूट गया है। गांव मुंडा के नजदीक ब्यास दरिया में दरार आई है। बांध टूटने से खेतों में पानी भरा गया है। कई एकड़ फसल इस बांध टूटने से प्रभावित हुई हैं। 
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 3 बजे के करीब बांध टूटा है। बांध टूटने से आसपास के खेतों में कई-कई फीट पानी भर गया है। पानी का बहाव बहुत तेज है। स्थानीय लोगों द्वारा बांध लगाने कोशिश की जा रही है। इस दौरान प्रशासन भी स्थानीय लोगों के साथ जुटी हुई है। पानी का बहाव तेज होने के कारण आज बांध नहीं बनाया जा सका है। बांध टूटने से 3 गांव इस पानी की चपेट में आए हैं। वहीं बता दें कि मानसा जिले में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। लोग नेशनल हाईवे पर पुल पर बांध बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उधर, फिरोजपुर में जहां पानी कम हुआ है वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Broken dam of Beas river, now there is danger of flood in this district

Leave a Reply