You are currently viewing चंडीगढ़ में BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी (तस्वीरें)

चंडीगढ़ में BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी (तस्वीरें)

फ्रंट लाइन (चंडीगढ़) पंजाब विधानसभा में गत दिन बजट पेश किया जाना है। इससे पहले भाजपा द्वारा विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया गया था।
इसके तहत पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-37 दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश की गई। विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार की गई और पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि वह सरकार के कानों तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए ये कदम उठा रहे हैं।
इस दौरान भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई।
Vigorous protest by BJP in Chandigarh, police detains protesters (Photos)

Leave a Reply