You are currently viewing अहम खबर: BJP ने रणजीत सिंह पंवार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

अहम खबर: BJP ने रणजीत सिंह पंवार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) भारतीय जनता पार्टी के पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा के आदेशों के तहत रणजीत सिंह पंवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार बीजेपी द्वारा रणजीत सिंह पंवार को जिला जालंधर ग्रामीण उत्तरी का प्रधान नियुक्त किया गया है। इन आदेशों को तुरन्त प्रभाव से लागू करने आदेश जारी किए गए हैं। संगठन के कार्यों की देखरेख व पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलने के लिए रणजीत सिंह पंवार को नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें जालंधर में होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने इंचार्जों और सह इंचार्जों की भी नियुक्तियां की हैं। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को इंचार्ज जबकि राज्य मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां के विधायक जंगी लाल महाजन को सह-इंचार्ज बनाया गया है।

Important news: BJP has entrusted a big responsibility to Ranjit Singh Panwar, read

Leave a Reply